The Voice of Bareilly since 2010

जौहर विश्वविद्यालय पर कार्रवाई प्रतिशोध की राजनीति, शिक्षा संस्थानों को निशाना बनाना बंद करे सरकार: अताउर रहमान

bareillylive:bareillynews:जौहर विश्वविद्यालय पर कार्रवाई प्रतिशोध की राजनीति, शिक्षा संस्थानों को निशाना बनाना बंद करे सरकार: अताउर रहमान

बरेली। समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं बहेड़ी विधायक अताउर रहमान ने जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर से जुड़े हालिया घटनाक्रम को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

पार्टी कार्यालय में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि जौहर विश्वविद्यालय हजारों विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा का केंद्र है और यदि कोई कानूनी या प्रशासनिक विवाद है तो उसका समाधान न्यायालय और कानून के दायरे में होना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार प्रतिशोध की भावना से शिक्षा संस्थानों को निशाना बना रही है, जिससे छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।


सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, अपराध और किसानों की समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन सरकार मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने में लगी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थानों को विवादों में घसीटना प्रदेश के हित में नहीं है।


महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने आरोप लगाया कि सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को शिक्षा और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए।


सपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि पार्टी किसी भी अवैध कार्य का समर्थन नहीं करती, लेकिन हर मामले में निष्पक्ष और पारदर्शी कानूनी प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए।

उन्होंने मांग की कि जौहर विश्वविद्यालय से जुड़ी किसी भी कार्रवाई में विद्यार्थियों की शिक्षा और भविष्य प्रभावित न हो। प्रेस वार्ता में सुरेंद्र सोनकर, रविंद्र सिंह यादव, अशोक यादव, जितेंद्र मुंडे, राम सेवक प्रजापति, राजेश मौर्य, शमीम अहमद और अंशु गंगवार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!