#बरेली: आनन्द विहार गरीब रथ एक्सप्रेस में मिलेंगी 664 कन्फर्म बर्थ एक्सट्रा, रेलवे ने किया ये बड़ा काम

#बरेली, गरीबरथ एक्सप्रेस, #CCTV, #Bareilly, #BareillyLive, Garib Rath Express, #NER,

लगाए जाएंगे 20 इकोनॉमी कोच, LHB रैक के 22 कोच से चलेगी ट्रेन

बरेली @BareillyLive. #रेलवे ने गरीब रथ एक्सप्रेस (#Garibrathexpress) में इकोनॉमी कोच लगाने का निर्णय लिया है। इसके बाद ट्रेन में 664 बर्थ बढ़ जाएंगी। साथ ही कोच में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और स्मोक डिटेक्टर भी इंस्टॉल किये जाएंगे। पूर्वोत्तर रेलवे (#NER) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन को नये डिजाइन की एलएचबी रैक से चलाया जाएगा। लोगों को कन्फर्म बर्थ मिल सके इसके लिए कोच भी अधिक लगाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि 22541/22542 बनारस-आनंद विहार-बनारस गरीब रथ सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वाराणसी से 7 जुलाई से और आनंद विहार से 8 जुलाई से एलएचबी रैक लगाई जाएगी। ट्रेन के अंदर तृतीय श्रेणी इकोनॉमी के 20 और जनरेटर और लगेज यान के दो कोच होंगे। ट्रेन को 22 कोच के साथ चलाया जाएगा। पहले ट्रेन में तृतीय श्रेणी के 12 कोच लगाए जा रहे थे। अब 20 कोच लगाए जाने से 664 अतिरिक्त बर्थ यात्रियों को मिल सकेंगी।

ट्रेन को अब तक आईसीएफ कन्वेंशनल कोच की रैक से चलाया जा रहा था, जिसके प्रत्येक कोच में 78 बर्थ होती हैं, लेकिन अब एलएचबी इकोनॉमी कोच की रैक लगने से प्रत्येक कोच में 80 बर्थ मिलेंगी। यह कोच आरामदायक और सुरक्षित हैं। ट्रेन में दिव्यांगों के लिए अलग शौचालय की व्यवस्था होगी।

error: Content is protected !!