The Voice of Bareilly since 2010

कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ, बोले- युवा ऊर्जा से विश्व का मार्गदर्शन कर रहा भारत

bareillylive@कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने दिलाई नशे से दूर रहने

बरेली@bareillylive:बरेली। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को बरेली कॉलेज में नशा मुक्त भारत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल और कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक ने छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने और नशामुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने की शपथ दिलाई। साथ ही सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और सामर्थ्य के बल पर ही भारत आज पूरे विश्व का मार्गदर्शन कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया गया है। इसे साकार करने के लिए युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से बचाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि युवाओं को गलत रास्ते पर जाने से रोकने के लिए समाज, शिक्षण संस्थानों और परिवारों को मिलकर प्रयास करना चाहिए, ताकि युवा अपनी ऊर्जा का उपयोग राष्ट्र निर्माण में कर सकें।

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति और उसके भविष्य के कर्णधार होते हैं। राष्ट्र के विकास और उत्थान के लिए युवाओं को अपनी ऊर्जा का सकारात्मक दिशा में उपयोग करना चाहिए। उपप्राचार्य प्रो. वंदना शर्मा ने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और सामाजिक जागरूकता के लिए निरंतर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। नशा मुक्ति उन्मूलन केंद्र में कार्यरत डॉ. रूपाली ने नशे के कारण स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को इससे बचने के लिए जागरूक किया।

प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली राधिका खन्ना और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले राजप्रताप तोमर को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाली बरेली कॉलेज की टीम के सत्येंद्र कुमार, आशीष और योगेश को भी पुरस्कृत किया गया।

चित्रकला प्रतियोगिता में सौम्या ने प्रथम, मुस्कान राजपूत ने द्वितीय और मीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, एनसीसी कैडेट आकांक्षा को बेसिक कोर्स में ओटीएस करने की विशेष उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया।

राजनीति विज्ञान विभाग की अध्यक्ष प्रो. मनमीत कौर ने अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. नीलम गुप्ता ने किया। उन्होंने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजिता सिंह, डॉ. अमिता गुप्ता, डॉ. शुभांशु शेखर और डॉ. सीताराम का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर चीफ प्रॉक्टर प्रो. इन्दीवर सिंह चौहान, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. एमबी कलहंस, अरुण कश्यप, डॉ. सत्येंद्र कुमार, डॉ. उत्कर्ष पटेल, डॉ. जहीरुद्दीन, अर्जुन, रीबोली और दिव्यांशी सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ

युवा ऊर्जा की बदौलत पूरे विश्व का मार्गदर्शन कर रहा है भारत. बोले कैंट विधायक संजीव अग्रवाल

बरेली। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को बरेली काॅलेज में नशा मुक्त भारत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल और प्राचार्य प्रोण् ओपी राय ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके संगोष्ठी का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए।

कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। इसी निमित्त भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत को नशा मुक्त भारत बनाने के लिए संकल्प लिया है। ऐसे में हमें युवाओं को गलत मार्ग पर भटकने नहीं देना है। उन्हें हर हाल में नशे से दूर रखना है। युवा ऊर्जा की बदौलत ही भारत पूरे विश्व का मार्गदर्शन कर रहा है।

प्राचार्य ओपी राय ने कहा कि युवा राष्ट्र की शक्ति और कर्णधार होते हैं। राष्ट्र के उत्थान के लिए उन्हें अपनी उर्जा को निरंतर राष्ट्र के हित में सदुपयोग करना चाहिए। उपप्राचार्य प्रोण् वंदना शर्मा ने कहा कि महाविद्यालय निरंतर विद्यार्थियों के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। नशा मुक्ति उन्मूलन केंद्र में कार्यरत डॉण् रूपाली ने नशे के कारण स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी।

इसके बाद सेवा संकल्प अभियान में जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर राधिका खन्नाए द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर राजप्रताप तोमर को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रश्नोत्तरीण् प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही बरेली कॉलेज की टीम के सत्येंद्र कुमारए आशीष एवं योगेश को पुरस्कार दिया गया। चित्रकला में प्रथम सौम्याए द्वितीय मुस्कान राजपूत एवं तृतीय स्थान पर मीना रही। एनसीसी कैडेट आकांक्षा को बेसिक कोर्स में ओटीएस करने की विशेष उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्ष प्रोण् मनमीत कौर ने आभार व्यक्त किया।

संचालन प्रोण् नीलम गुप्ता ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट देकर धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से संचालित करने में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों डॉण् अजिता सिंहए डॉण् अमिता गुप्ताए डॉण् शुभांशु शेखर एवं डॉण् सीताराम का सहयोग रहा। इस दौरान चीफ प्रॉक्टर प्रोण् इन्दीवर सिंह चैहानए डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रोण् एमबी कलहंसए अरुण कश्यपए डॉण् सत्येन्द्र कुमारए डॉण् उत्कर्ष पटेलए डॉण् जहीरुद्दीनए अर्जुनए रीबोलीए दिव्यांशी आगे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!