बरेली @BareillyLive: सिख समाज ने 325 वां खालसा साजना दिवस शनिवार को कुर्मांचल नगर में खालसा ग्राउंड पर धूमधाम से मनाया। यहां मुख्य दीवान सजाया गया। रागी जत्थों ने कीर्तन गायन कर संगत को निहाल कर दिया।
सुबह 9 बजे मॉडल टाउन गुरुद्वारे से गुरु ग्रन्थ साहिब की सवारी कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। इस मौके पर सवैया गुरवाणी ग्रुप के बच्चों ने भट्ट साहिबान के सवैयें गाकर प्रकाश किया। बाहर से आए रागी जत्थों में जगतार सिंह (आनन्दपुर साहिब) और जसपाल सिंह दिल्ली वालों ने कीर्तन गायन किया।
ज्ञानी जगतार सिंह ने बैसाखी के इतिहास पर प्रकाश डाला। शबद कीर्तन सुनकर संगत निहाल हो गई। कार्यक्रम में मेयर डॉ. उमेश गौतम का स्वागत किया गया। उनके साथ भाजपा नगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, उपसभापति सर्वेश रस्तोगी, विशाल मेहरोत्रा भी पहुंचे। पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन भी पहुंचीं।
More Stories
Good News : उम्मीदों की रौशनी में और जगमगाएगा बरेली का पर्यटन
वरिष्ठ पत्रकार के पुत्र का आकस्मिक निधन, पत्रकारों व नेताओं ने किया शोक व्यक्त
स्वस्थ एवं स्वच्छ परिवार के लिए माता की भूमिका अनुकरणीय : ब्रह्माकुमारीज