बरेली: खानकाह-ए-नियाजिया के प्रबंधक शब्बू मियां नियाजी का निधन

#बरेली, खानकाह-ए-नियाजिया, शब्बू मियां नियाजी, #Bareilly, Khanqah-e-Niyaziya, Shabbu Mian Niazi passed away,

लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे शब्बू मियां

बरेली @BareillyLive. मंगलवार शाम खानकाह-ए-नियाजिया के प्रबंधक शब्बू मियां नियाजी का निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ थे। शब्बू मियां के निधन की सूचना मिलते ही खानकाह-ए-नियाजिया पर लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। शब्बू मियां के निधन से पूरा परिवार गमजदा है।

खानकाह-ए-नियाजिया से जुड़े कासिम नियाजी ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 7ः30 बजे अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। अस्पताल लेकर जाते इससे पहले ही उनका निधन हो गया। उन्होंने बताया कि शब्बू मियां नियाजी लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। उनका लगातार डायलिसिस भी चल रहा था।

error: Content is protected !!