बरेली समाचार- आस्ट्रेलिया की लेखक कम्युनिटी के स्थाई सदस्य बने ध्रुव कुमार “निर्भीक”

बरेली। वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार ध्रुव कुमार “निर्भीक” को आस्ट्रेलिया की  लेखक कम्युनिटी ने अपनी स्थाई सदस्यता प्रदान की है। कई प्रतिष्ठित समाचारपत्रों में जिम्मेदार पदों पर रह चुके “निर्भीक” 1980 से नियमित लेखन कर रहे हैं।

निर्भीक का एक कहानी संग्रह “स्टोरी आफ इल्डर” अमरीका की लेखक कम्युनिटी पेन पी से जल्द ही प्रकाशित होने जा रहा है। मुरादाबाद की बिलारी तहसील के ग्राम जरगांव में जन्मे “निर्भीक” अब बरेली के गुलाबनगर के मौहल्ला चौधरी में बस गए हैं।

error: Content is protected !!