May 16, 2024

The Voice of Bareilly

27 से 29 सितंबर NSC कॉन्फ्रेंस में धूम मचाएगा बरेली के अर्बन हाट का मॉडल

Bareilly's Urban Haat model, National Smart City conference, #बरेली, अर्बन हाट, @BareillyLive,

बरेली @BareillyLive. बरेली स्मार्ट सिटी का अर्बन हाट एंड हैंडीक्राफ्ट सेंटर का मॉडल इंदौर में धूम मचाने वाला है। इंदौर में 27 से 29 सितंबर तक नेशनल स्मार्ट सिटी कॉन्फ्रेंस आयोजित होगी। इसमें बरेली के मॉडल का प्रदर्शन किया जाएगा। कॉन्फ्रेंस का आयोजन केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय करेगा। मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी।

कमिश्नर बरेली सौम्या अग्रवाल ने बताया कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में बेहतर काम करने वाले अफसरों को पुरस्कृत किया जाएगा। होंगी। राष्ट्रपति स्मार्ट सिटी में बेहतर कार्य करने वाले अफसरों को अवार्ड देंगी।

स्मार्ट सिटी कॉन्फ्रेंस में प्रतिभाग करेंगी नगर आयुक्त

नेशनल स्मार्ट सिटी कॉन्फ्रेंस में नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स और लेखाधिकारी हृदय नारायण प्रतिभाग करेंगे। बरेली से अर्बन हाट एंड हैंडीक्राफ्ट सेंटर का मॉडल एक गाड़ी के जरिए इंदौर भेजा जाएगा। उसे प्रदर्शनी में रखा जाएगा। इसके बाद उसे वापस बरेली लाया जाएगा।

Bareilly's Urban Haat model, National Smart City conference, #बरेली,  अर्बन हाट, @BareillyLive,

कारीगरों-शिल्पकारों के हुनर को लगेंगे पंख

बरेली में जरी जरदोजी और हस्तशिल्प के कारीगरों के हुनर को पंख देने के लिए विकास भवन रोड पर अर्बन हॉट एंड हैंडीक्राफ्ट सेंटर 157.67 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। इसमें फेरिस व्हील (झूला) 30 मीटर ऊंचा लगाया गया है। एक बार में इसमें 84 लोग बैठ सकेंगे। अर्बन हॉट एंड हैंडीक्राफ्ट सेंटर में आने वाले लोगों व प्रदेश भर के प्रसिद्ध उत्पादों को देख सकेंगे और खरीद सकेंगे। अर्बन हॉट के जरिए बरेली की जरी जरदोजी और कारीगरों को बाजार मिलेगा। जिससे कारीगर एवं शिल्पकार स्थानीय हस्तकला कलाकृतियों की समृद्धि और अपने हुनर का देश-विदेश में प्रदर्शन कर सकेंगे।