Bareilly : शुरू हुआ 108 कुण्डीय महायज्ञ और समूह साधना शिविर, निकाली कलश यात्रा

bareilly news

भमोरा (बरेली)। भमोरा क्षेत्र के डप्टा श्यामपुर में शांतिकुंज हरिद्वार के आचार्यों द्वारा 108 कुण्डलीय यज्ञ एवं समूह साधना का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का शुभारम्भ बुधवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। मुख्य अतिथि डीआईजी राजेश कुमार पाण्डेय ने अन्य लोगों के साथ झण्डी दिखाकर रवाना किया। कलश यात्रा में शिशु मन्दिर के भईया-बहनों की विभिन्न झांकियां और बैण्ड बाजे शामिल रहा।

डीआईजी के साथ झण्डी दिखाने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, ब्रज क्षेत्र के महामंत्री दुर्गविजय शाक्य, वीर सिंह पाल, डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, विक्की भरतौल आदि शामिल रहे। बता दें कि दो फरवरी को इस आयोजन के लिए भूमिपूजन किया गया था। इस अवसर पर डीआईजी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि यज्ञ में आहुतियां देने से मनुष्य के संकटों का विनाश होता है।

इस अवसर पर क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधानों के अलावा समाजसेवी अलका सिंह ऐडवोकेट, प्रमोद पाठक, सुनील गुप्ता, ब्रजेश मिश्रा, रामवीर सिंह भदौरिया, मुन्ना सिंह, विष्णु शर्मा समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!