डीजे सिस्टम से टकराई बाइक, बरेली के शिवभक्त कांवरिया की मौत

accident

बदायूं @BareillyLive. सोमवार को भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए गंगाजल लेने आए एक शिवभक्त कांवरिया की बाइक उझानी में डीजे सिस्टम से टकराने से दर्दनाक मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया है। परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराये ही अपने साथ ले गए हैं।

बरेली निवासी संजय गंगवार नामक शिवभक्त रविवार को गंगा जल लेने कछला गंगा तट पर आया था। बताते हैं कि वह रात लगभग दो बजे के करीब बरेली वापस जाते वक्त उझानी मंडी समिति के समीप पहुंचा था कि उसकी बाइक आगे चल रहे डीजे सिस्टम से जा टकराई जिसमें वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और उसकी कुछ देर बाद मौत हो गई। शिवभक्त की मौत पर उसके परिवार में कोहराम मच गया। साथ आए शिवभक्तों में मातम छा गया।

error: Content is protected !!