बरेली में ब्लैकआउट मॉकड्रिल आज रात आठ बजे, आईवीआरआई गेट पर जुटेंगे सिविल डिफेन्स वार्डन

बरेली@Bareillylive.in : केन्द्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार बरेली में भी ब्लैकआउट मॉकड्रिल आज रात आठ बजे किया जाएगा। इसके लिए नागरिक सुरक्षा कोर यानि सिविल डिफेन्स वार्डन आईवीआरआई गेट पर एकत्र होकर किसी भी हवाई हमले की स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा का अभ्यास करेंगे।

इसकी सभी तैयारियां पूर्णकर ली गयी हैं। बीती शाम मॉकड्रिल तैयारियों का जायजा लेने एडीएम सिटी सौरभ जी, नागरिक सुरक्षा कोर के उपनियंत्रक राकेश मिश्र पहुंचे। साथ ही वार्डनों को निर्देश देकर उनकी जिम्मेदारियां तय कीं।

इस अवसर पर सहायक उपनियंत्रक पंकज कुदेशिया, प्रमोद डगर, चीफ वार्डन रंजीत वशिष्ठ, प्रभागीय वार्डन दिनेश यादव, अंजय अग्रवाल, शिवलेश पाण्डेय, स्टाफ अफर आलोक शंखधर, जफर इकबाल बेग एवं मोनू पाण्डेय समेत बड़ी संख्या में वार्डन उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!