The Voice of Bareilly since 2010

कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने अवंतीबाई आरोग्य कल्याण शिविर का किया शुभारंभ

कैंट विधायक संजीव अग्रवाल

bareillylive@bareillynews:बोले- मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म, शिविर में लोगों को मिली निशुल्क जांच और स्वास्थ्य परामर्श

बरेली। कैंट विधानसभा विधायक एवं सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने शनिवार को लोधी राजपूत सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से नाग पंचमी मेला ग्राउंड, गंगापुर में आयोजित अवंतीबाई आरोग्य कल्याण निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर संजीव अग्रवाल ने फाउंडेशन के सामाजिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से आम जनता को सीधे तौर पर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

शिविर के दौरान कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के नशामुक्त भारत अभियान के तहत उपस्थित नागरिकों और युवाओं को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई।

उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

ब्लड प्रेशर और शुगर समेत हुई जांच

शिविर में एसआरएम राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय के डॉ. शांतुल गुप्ता ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श दिया। चिकित्सकीय टीम ने ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर समेत रक्त संबंधी विभिन्न जांचें कीं।

जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों को फाउंडेशन की ओर से निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

फाउंडेशन के पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष लालता प्रसाद राजपूत, उपाध्यक्ष एवं पार्षद रूप किशोर लोधी, उपाध्यक्ष एवं पार्षद हरिशंकर राजपूत, महामंत्री शानू रघुवंशी, राज बहादुर सक्सेना, अरुण कश्यप, पार्षद मंजू देवी, योगाचार्य मुनीष राजपूत, डोरी लाल, सतीश बाबू, विनोद राणा, अमित राजपूत, निरंजन लोधी, कैलाश राजपूत सहित फाउंडेशन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!