bareillylive@bareillynews:चौकी चौराहा स्थित एलए सिटी सेंटर मॉल में हुई विशेष स्क्रीनिंग, जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारों से गूंजा हॉल
बरेली। कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं भाजपा के सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल के विशेष सहयोग से मंगलवार को चौकी चौराहा स्थित एलए सिटी सेंटर मॉल के मूवी मैक्स सिनेमा हॉल में फिल्म ‘हनुमान अंश’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई। फिल्म बाबा नीम करौली के प्रेरणादायी जीवन, आध्यात्मिक विचारों और चरित्र पर आधारित बताई गई।
विशेष स्क्रीनिंग में भाजपा बरेली महानगर कार्यसमिति, कैंट विधानसभा की चारों मंडल समितियों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। फिल्म शुरू होने से लेकर समाप्ति तक दर्शकों में खासा उत्साह दिखाई दिया।

फिल्म देखने के बाद विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि बाबा नीम करौली का जीवन भक्ति, सेवा, त्याग, मानवता और सनातन संस्कारों की अद्भुत मिसाल है। उनके जीवन पर आधारित फिल्म के माध्यम से आध्यात्मिक जीवन, विचारों और संदेशों को करीब से समझने का अवसर मिला है।
सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा कि ऐसी प्रेरणादायी फिल्में सनातन संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने का काम करती हैं। उन्होंने फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित कराने के लिए कैंट विधायक संजीव अग्रवाल की सराहना की।
जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारों से गूंजा हॉल
स्क्रीनिंग के दौरान पूरा सिनेमा हॉल ‘जय श्रीराम’ और ‘जय हनुमान’ के जयकारों से गूंज उठा। फिल्म के भजनों पर दर्शक भाव-विभोर नजर आए। ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान…’, ‘स्वीकारो ये प्रणाम, भक्त की सुन लो पुकार’ और ‘जब जिद पे आ गई पार्वती’ जैसे भजनों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
फिल्म के अंतिम दृश्यों ने दर्शकों को भावुक कर दिया। कई दर्शकों की आंखों में आंसू नजर आए, वहीं फिल्म के भावपूर्ण समापन के बाद चेहरे पर संतोष और मुस्कान भी दिखाई दी।
इस अवसर पर सांसद छत्रपाल गंगवार, पुष्पेंदु शर्मा, डॉ. सीपीएस चौहान, राजीव बूबना, गुलशन आनंद, उमेश कठेरिया, अरुण कश्यप, डॉ. त्रिलोकी सिंह, प्रभु दयाल लोधी, राजबहादुर सक्सेना, अनिल द्विवेदी एडवोकेट, केशव गुप्ता, अनिल भारद्वाज, अमरीश कठेरिया, विष्णु शर्मा, छंगामल मौर्या, कन्हैया राजपूत, सुधीर भटनागर डब्बल, जयदीप चौधरी, ब्रजेश मिश्रा, सुरेश रस्तोगी, अजय रत्नाकर, तृप्ति गुप्ता, राज किशोर, रामचंद्र मौर्या, जेपीएस पाल, संजीव चौहान, हरिशंकर राजपूत, चंद्रपाल आर्या, दरबारी लाल मौर्या, श्याम सिंह चौहान, राजेश पटेल, सागर मौर्या, नीरज कुमार, गरिमा कमांडो, हरिओम कश्यप, शंकर लाल लोधी, रूप किशोर लोधी, संजीव रस्तोगी, संतोष कश्यप, रितिका सोनकर, अमर सिंह राठौर, अतुल कपूर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।






Leave a Reply