bareillylive@bareillynews:काज़ी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती मोहम्मद असजद रजा खां कादरी की ओर से पेश की गई चादर, मुल्क में अमन-ओ-अमान के लिए हुई खास दुआ
बरेली। दरगाह हजरत सरकार शाहदाना वली के सालाना उर्स के मौके पर दरगाह ताजुशरिया के सज्जादानशीन एवं जमात रजा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय अध्यक्ष काज़ी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती मोहम्मद असजद रजा खां कादरी (असजद मियां) की ओर से दरगाह पर चादर और गुलपोशी की गई। इस दौरान देश में अमन-ओ-अमान, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की गई।
जमात रजा-ए-मुस्तफा के प्रवक्ता समरान खान ने बताया कि काज़ी-ए-हिंदुस्तान की ओर से सैयद अजीमुद्दीन अजहरी के नेतृत्व में जमात रजा का प्रतिनिधिमंडल दरगाह शाहदाना वली पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल उलमा और अकीदतमंद नारा-ए-तकबीर और नारा-ए-रिसालत की सदाओं के साथ फूलों की टोकरियां लेकर दरगाह शरीफ पहुंचे।
दरगाह पर चादर पेश करने के बाद हाफिज रेहान रजा ने फातिहा पढ़ी। इसके बाद मौलाना शम्स रजा ने मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और कौम की तरक्की के लिए खुसूसी दुआ कराई।
जमात रजा के प्रतिनिधिमंडल की हुई दस्तारबंदी
दरगाह शाहदाना वली के मुतवल्ली अब्दुल वाजिद खां और उनकी टीम की ओर से जमात रजा-ए-मुस्तफा के प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों की दस्तारबंदी की गई।
इस मौके पर मोईन खान, अब्दुल्लाह रजा खान, समरान खान, बानखाना ब्रांच के सदर शईबुद्दीन रजवी, हाफिज तौसीफ, मुफ्ती शहजाद साहब, बिलाल रजा घोसी, अदनान हसन, मुकीम रजा घोसी, सय्यद इकरार अली, वसीम रजा, असलम खान, समीर रजा, फैजान रजा और जुबैर नबी समेत बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।
औलिया के पैगाम को आम करना मकसद
जमात रजा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान मियां और राष्ट्रीय महासचिव फरमान मियां ने सरकार शाहदाना वली के उर्स की मुबारकबाद पेश की। उन्होंने कहा कि अल्लाह के वलियों की बारगाह में हाजिरी देना और उनके पैगाम को आम करना ही इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य है।
उन्होंने देश में अमन, शांति, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ भी की।






Leave a Reply