bareillylive:bareillynews:स्मार्ट सिटी की पेंटिंग पर उठा विवाद, नाले के ऊपर देवी-देवताओं के चित्र बनाने पर जताई आपत्ति
बरेली। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 300 बेड कोविड अस्पताल की बाहरी बाउंड्री वॉल को आकर्षक बनाने के उद्देश्य से बनाई गई पौराणिक चित्रकारी अब विवाद का विषय बन गई है।
अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर नाले के ऊपर देवी-देवताओं की पेंटिंग बनाए जाने पर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई है।
लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर धार्मिक चित्र बनाए गए हैं, वहां खुले नाले के कारण कई राहगीर अस्वच्छ गतिविधियां करते देखे जाते हैं। ऐसे स्थान पर देवी-देवताओं की तस्वीरें बनाना धार्मिक भावनाओं के विपरीत और आस्था का अनादर है।
स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम और स्मार्ट सिटी परियोजना से जुड़े अधिकारियों से मांग की है कि धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए इन चित्रों को उचित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए अथवा संबंधित स्थान पर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार का विवाद या धार्मिक भावना आहत होने की स्थिति उत्पन्न न हो।






Leave a Reply