Corona Lockdown : मुस्लिम बुद्धिजीवियों की अपील-घरों में रहकर ही मनायें शब-ए-बारात

बरेली। कोरोना से जंग के बीच आज गुरुवार को मुस्लिम समाज द्वारा शब-ए-बारात का त्यौहार मनाया जाएगा। बरेली में लॉकडाउन के कारण मुस्लिम समाज के बुद्धिजीवियों ने लोगों से त्यौहार घरों में ही मनाने की अपील की है।

बरेली की तहसील आँवला में लॉकडाउन के चलते जिम्मेदार लोगों ने अपील की है कि सभी लोग घरों में रहकर ही शब-ए-बारात का त्यौहार मनायें। साथ ही घरों में ही इबादत करें। इन लोगों का कहना है कि यदि कोरोना को हराना है तो घरों में ही रहना है।

मौलाना अब्बास मशहूर खान, डॉ. आबिद अंसारी रिजवान अंसारी और आफताब अहमद समाजसेवी ने अपील की है कि जो धनराशि हम इस त्यौहार में खर्च करते हैं, इस बार उस धन से हम गरीबों की मदद करें। जरूरतमंदों के खाने-पीने की चिंता करें। लॉकडाउन का पूर्ण रुप से पालन करें तथा सरकार और प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें।

error: Content is protected !!