BareillyLive : अम्बेडकर जयंती पर ब्लड डोनेशन कैम्प, अनेक युवाओं ने किया रक्तदान

ambedkar jayanti

BareillyLive. बरेली। समरसता दिवस यानि बाबा साहब अम्बेडकर जयंती पर मंगलवार को गंगाशील ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें अनेकों लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।

रक्तदान शिविर के आयोजक उत्तर प्रदेश चिकित्सा आयोग के सदस्य डॉ. प्रमेन्द्र माहेश्वरी ने बताया कि है। कोरोना के चलते अभी लॉकडाउन चल रहा है। इसकी वजह से बरेली के सभी ब्लड बैंक्स में ब्लड ग्रुप्स का स्टॉक काफी कम हो गया है, क्योंकि स्वैच्छिक रक्तदान नहीं हो पा रहा और ऐसे में सभी ब्लड बैंकों को जरूरतमंद मरीजों को रक्त की आपूर्ति में परेशानी आ रही है।

उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता का सबसे बड़ा उदाहरण रक्तदान है। रक्तदाता कौन है किस धर्म या जाति का है और दान में दिया गया यह रक्त किस मरीज को चढ़ेगा यह किसी को नहीं पता। इसलिए रक्तदान को महादान कहा जाता है। एक रक्तदान से तीन गंभीर मरीजों की जान बचाई जा सकती है। कोई भी स्वस्थ व्यक्ति एक साल में तीन बार तक रक्तदान आराम से कर सकता है।

आज के शिविर में नरेश पाल शर्मा, आशु सिंह, मोहित अग्रवाल, प्रोफ़ेसर यादव, भवानी शंकर शर्मा ,संजय वार्ष्णेय, अनुभव त्रिपाठी, अंशुमान उपाध्याय, आर्यन कुमार एवं आशुतोष बाजपेई में रक्तदान किया। गंगाशील ब्लड बैंक टीम का विशेष सहयोग रहा।

error: Content is protected !!