The Voice of Bareilly since 2010

टक्कर की पुलिया का चौड़ीकरण कराने की मांग, जलभराव से परेशान लोगों को राहत दिलाने की उठी आवाज

bareillylive:bareillynes:टक्कर की पुलिया का चौड़ीकरण कराने की मांग, जलभराव से परेशान लोगों को राहत दिलाने की उठी आवाज

बरेली। मानसून की बारिश शुरू होते ही शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या गंभीर रूप लेने लगी है।

दरगाह आला हजरत मोड़, सौदागरान, बमनपुरी, मलूकपुर और जसौली जैसे घनी आबादी वाले मोहल्लों में सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है और दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।


स्थानीय लोगों के अनुसार इन सभी क्षेत्रों की जल निकासी का एकमात्र मुख्य माध्यम टक्कर की पुलिया है। पुलिया के अत्यधिक संकरे होने के कारण बारिश का पानी तेजी से नहीं निकल पाता, जिससे सड़कों और गलियों में जलभराव हो जाता है।

हर वर्ष बरसात के दौरान हजारों लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ता है।
जनसेवा टीम के अध्यक्ष एवं समाजसेवी पम्मी ख़ाँ वारसी ने नगर निगम प्रशासन से टक्कर की पुलिया का शीघ्र चौड़ीकरण कराने की मांग की है। उनका कहना है

कि पुलिया का विस्तार होने से जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी और दरगाह आला हजरत मोड़ समेत आसपास के कई मोहल्लों को स्थायी रूप से जलभराव की समस्या से राहत मिल सकेगी। उन्होंने जनहित में इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर कराने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!