bareillylive: मण्डलायुक्त भूपेन्द्र एस. चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन सभागार में मण्डलीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में वृक्षारोपण, स्वास्थ्य, शिक्षा, संचारी रोग नियंत्रण, फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी, आयुष्मान योजना तथा अन्य विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मण्डलायुक्त ने 12 जुलाई से शुरू होने वाले वृहद वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत पौधारोपण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार केवल उच्च गुणवत्ता वाले पौधे लगाए जाएं तथा सभी पौधों की जियो टैगिंग भी अनिवार्य रूप से कराई जाए। जिन विभागों ने अभी तक भूमि का चयन नहीं किया है, वे इसे शीघ्र पूरा करें।
बैठक में फार्मर रजिस्ट्री और फैमिली आईडी की प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान मण्डलायुक्त ने अस्पतालों में चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति का स्थलीय निरीक्षण कराने के निर्देश दिए। साथ ही 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड प्राथमिकता के आधार पर बनाए जाने पर विशेष जोर दिया।
संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि जिन गांवों में डेंगू और मलेरिया के मामले अधिक हैं, वहां फॉगिंग, साफ-सफाई और जागरूकता अभियान प्रभावी ढंग से चलाया जाए। आशा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक गांव का भ्रमण कर ई-कवच पोर्टल पर शत-प्रतिशत फीडिंग सुनिश्चित करने को कहा गया।
बैठक में स्कूल चलो अभियान के तहत अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन, पाठ्यपुस्तकों का शत-प्रतिशत वितरण, वर्षा ऋतु में बाढ़ से बचाव की तैयारियां, छुट्टा गोवंशों के संरक्षण, पोषण किट वितरण तथा स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन कार्यों की भी समीक्षा की गई। मण्डलायुक्त ने सभी जिलाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त देवेन्द्र प्रताप, बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं एवं पीलीभीत के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
मण्डलायुक्त ने मण्डलीय समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, गुणवत्तापूर्ण वृक्षारोपण और आयुष्मान कार्ड पर जोर
बरेली। मण्डलायुक्त भूपेन्द्र एस. चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन सभागार में मण्डलीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में वृक्षारोपण, स्वास्थ्य, शिक्षा, संचारी रोग नियंत्रण, फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी, आयुष्मान योजना तथा अन्य विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मण्डलायुक्त ने 12 जुलाई से शुरू होने वाले वृहद वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत पौधारोपण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार केवल उच्च गुणवत्ता वाले पौधे लगाए जाएं तथा सभी पौधों की जियो टैगिंग भी अनिवार्य रूप से कराई जाए। जिन विभागों ने अभी तक भूमि का चयन नहीं किया है, वे इसे शीघ्र पूरा करें।

Leave a Reply