The Voice of Bareilly since 2010

21वीं वाहिनी के एनसीसी कैंप में कैडेटों को दिया ड्रोन प्रशिक्षण

bareillylive:bareillynews:21वीं वाहिनी के एनसीसी कैंप में कैडेटों को दिया ड्रोन प्रशिक्षण

बरेली । राजश्री इंस्टिट्यूट, रिठौरा में कैंप कमांडेंट कर्नल होशियार सिंह के नेतृत्व में चल रहे

21वीं वाहिनी एनसीसी के दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में एनसीसी कैडेटों को ड्रोन उड़ने की ट्रेनिंग दी गई।

इस कैंप में थल सैनिक कैंप हेतु समूह मुख्यालय, बरेली की टीम का चयन किया जा रहा है। कैडेटों को सेना के अधिकारियों द्वारा ड्रोन ट्रेंनिंग के साथ ही

फायरिंग, ड्रिल, बाधा दौड़, मैप रीडिंग, हेल्थ एंड हाइजीन, योगाभ्यास, युद्ध कौशल एवं नेतृत्व विकास आदि का कड़ा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

कैंप में लगभग 600 एनसीसी कैडेट प्रतिभाग कर रहे हैं।


इस अवसर पर सेना पदक से सम्मानित डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल संजय नायर, डॉ पंकज शर्मा, डॉ अंचल अहेरी, सूबेदार मेजर प्रवीण कुमार, कैप्टन रीना, लेफ्टिनेंट रतनलाल, लेफ्टिनेंट अपर्णा यादव, अजय सिंह जीसीआई कोमल अवस्थी, रेनू, सूबेदार लक्ष्मण, सूबेदार गोविंद सिंह, ईएसएम भारत सिंह, बीएचएम नरपत बिश्नोई, हवलदार हर सिंह एवं हवलदार महेश आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!