The Voice of Bareilly since 2010

‘एक शाम गणपति के नाम’: प्रेम मेहरा की प्रस्तुति से पंडाल में उमड़ा भक्ति का सागर

bareillylive-एक शाम गणपति के नाम प्रेम मेहरा

बरेली@BareillyLive: बरेली के राजेन्द्र नगर में आयोजित सात दिवसीय विशाल गणपति महोत्सव के चौथे दिन अंतरराष्ट्रीय गायक प्रेम मेहरा की धमाकेदार प्रस्तुति ने भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

गणेश महोत्सव आयोजन कमेटी (रजि.) राजेन्द्र नगर, बरेली द्वारा 14 सितंबर से 20 सितंबर 2026 तक ‘राजेन्द्र नगर के राजा’ नाम से सात दिवसीय विशाल गणपति महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के चौथे दिन, 17 सितंबर 2026 को, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत बरेली के विभिन्न क्षेत्रों से आए सांस्कृतिक ग्रुप्स की बेहतरीन प्रस्तुतियों से हुई। लेजर लाइटों से सजे पंडाल का नजारा दर्शनीय था और शील चौराहा रात 1 बजे तक भक्तों से खचाखच भरा रहा, जहाँ गणपति बप्पा के जयगोष गूंजते रहे।

प्रेम मेहरा की धूम:
आज के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नई दिल्ली से पधारे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गायक प्रेम मेहरा (अधोरी शम्भू फेम) थे, जिन्होंने ‘एक शाम गणपति के नाम’ शीर्षक से अपनी प्रस्तुति दी। उन्होंने भगवान शंकर के भजनों को अपने अनोखे अंदाज में प्रस्तुत किया और पंडाल में मौजूद सभी भक्तों को नाचने पर मजबूर कर दिया। उनके प्रसिद्ध गानों में ‘हर-हर शम्भू’, ‘गणपति’, ‘अधोरी शम्भू’ जैसे भजन शामिल थे, जिनकी मनमोहक प्रस्तुति ने भक्तों के मन में भगवान भोले नाथ के प्रति भक्ति का रंग भर दिया।

मुख्य अतिथियों का आगमन:
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अरुण कुमार (वन एवं पर्यावरण मंत्री) रहे, जिन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने से आने वाली पीढ़ी में संस्कारों की उत्पत्ति होती है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. उमेश गौतम (महापौर, बरेली) ने कलाकारों को पुरस्कार वितरण किया। अपने उद्बोधन में महापौर ने कहा कि राजेन्द्र नगर के राजा का कार्यक्रम अब बरेली की पहचान बन चुका है।

अन्य गणमान्य व्यक्ति:
कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष भाजपा श्री अधीर सक्सेना और वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती श्रुति गंगवार सहित विभिन्न गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आज के कार्यक्रम:
महोत्सव के शेष दो दिन, 18 और 19 सितंबर 2026 को, भजन संध्या का आयोजन नित्य सायं 8 बजे से 10 बजे तक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!