बरेली में केवल सुभाषनगर इलाका ही सील होगा, बाकी शहर सामान्य लॉकडाउन में ही रहेगा-Video

https://twitter.com/dmbareilly/status/1247855024350195714

बरेली। बरेली में हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित सुभाषनगर का क्षेत्र ही सील रहेगा। बाकी शहर में पूर्व की तरह सामान्य लॉकडाउन ही रहेगा। इस आशय की घोषणा आज पुलिस ने लाउडस्पीकर लेकर विभिन्न इलाकों में की।

घोषणा करते हुए लोगों से अपील की गयी है कि वे सामान्य ही रहें। कोई पैनिक क्रिएट न करें। सभी मेडिकल एवं किराना की दुकानें जैसी खुल रही हैं, सभी कल से भी खुलेंगी। इसलिए अनावश्यक रूप से कोई आवश्यक वस्तु न खरीदें। साथ ही चेतावनी भी दी गयी है कि अनावश्यक रूप से सड़क पर न घूमें।

जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि कोरोना वॉयरस के सम्बंध में बरेली में एकमात्र सुभाष नगर ही हॉटस्पॉट है, इस कारण केवल सुभाष नगर को ही सील किया जाएगा । शेष क्षेत्रों में पूर्व की भांति ही लॉकडाउन जारी रहेगा।

error: Content is protected !!