bareillylive@bareillynews:बरेली। अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद का स्थापना दिवस अधिवक्ता परिषद ब्रज जिला इकाई बरेली की ओर से कचहरी स्थित जिला कार्यालय में विचार गोष्ठी आयोजित कर मनाया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं को परिषद के स्थापना उद्देश्यों, कर्तव्यों और लक्ष्यों की जानकारी दी गई।
मुख्य वक्ता एवं संगठन के जिला संरक्षक वरिष्ठ नोटरी अधिवक्ता पूरन लाल प्रजापति ने कहा कि अधिवक्ता परिषद के सिद्धांतों और नीतियों के अनुरूप कार्य करने वाले अधिवक्ताओं की कार्यक्षेत्र के साथ ही समाज में भी सदैव प्रशंसा होती है। उन्होंने परिषद की स्थापना के उद्देश्य और उसकी कार्यप्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला।
जिला अध्यक्ष ओमपाल सिंह एडवोकेट ने पदाधिकारियों और सदस्यों से परिषद की कार्यप्रणाली के अनुरूप अपने जीवन में श्रेष्ठ आचरण और मर्यादित व्यवहार बनाए रखने की अपेक्षा की। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता उन्मुक्त संभव शील ने किया।
इस अवसर पर संरक्षक ईश्वरी प्रसाद वर्मा, पूरन लाल प्रजापति, पूर्व प्रांत सदस्य राजेंद्र प्रसाद मम्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष अनुज कांत सक्सेना, हजारी लाल, सुभाष जौहरी, सत्यभान सिंह तोमर, केपी यादव, अरविंद सिंह, विनोद बाबू कनोजिया, रूपेश कुमार, राणा प्रताप सिंह, नवीन शर्मा, अरुण गुप्ता, गिरिराज किशोर सिंह चौहान, डीडी पांडे, प्रेम सिंह, तेज प्रताप सिंह, सुरजीत सिंह, संजय सक्सेना, गीता कश्यप, रंजना सागर, अर्पिता सक्सेना, पूनम चंद्रा, सुषमा शास्त्री, स्वरांजलि समेत 60 से अधिक अधिवक्ता मौजूद रहे। अंत में जिला अध्यक्ष ओमपाल सिंह ने सभी का आभार जताया।






Leave a Reply