The Voice of Bareilly since 2010

महाराष्ट्रीयन रीति से बरेली में गणेश महोत्सव का आरंभ, साहूकारा से बाबूराम धर्मशाला तक निकली शोभायात्रा

महाराष्ट्रीयन रीति से बरेली में गणेश महोत्सव

Bareillylive : गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर बरेली की नाथ नगरी में विघ्नहर्ता सिद्धिविनायक गणपति बप्पा के जन्मोत्सव को महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाजों के साथ धूमधाम से मनाया गया। साहूकारा सराफा बाजार से निकली भव्य शोभायात्रा के साथ ही 30 वर्षों से चले आ रहे इस परंपरागत उत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ।

शोभायात्रा का भव्य आरंभ
उत्तर प्रदेश सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन के महानगर अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया, जबकि मराठा एसोसिएशन एवं श्री गणेश महोत्सव समिति के संस्थापक अध्यक्ष अनिल पाटिल ने भगवान गणेश जी की आरती उतारकर यात्रा को रवाना किया। महाराष्ट्र के सांगली से मंगाई गई विशाल गणेश प्रतिमा को रथ पर सजाकर गाजे-बाजे की ध्वनि के साथ साहूकारा सराफा बाजार से शोभायात्रा निकाली गई।

यात्रा के मार्ग में साहूकारा सराफा बाजार के सभी व्यापारीगण एवं भक्तगण “गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया” के जय घोष के साथ चल रहे थे, जिससे पूरा वातावरण गणेशमय हो गया था। शोभायात्रा बड़ा बाजार, कुतुब खाना होते हुए शिवाजी मार्ग से आलमगिरीगंज शिवाजी मार्ग स्थित बाबूराम धर्मशाला तक पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ।

पूजन एवं प्रतिमा स्थापना:
बाबूराम धर्मशाला स्थित पंडाल में भगवान गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत मंत्रों के साथ पूजन किया गया। कुतुब खाना चौराहे पर करण शर्मा द्वारा शोभायात्रा के ऊपर फूलों की वर्षा की गई, जबकि एक दूसरे के ऊपर फूल बरसाकर सभी भक्तों ने गणपति बप्पा की जय जयकार की। शोभायात्रा में कई व्यापारियों ने भगवान गणेश जी का पूजन कर आशीर्वाद लिया।

साप्ताहिक महोत्सव का आयोजन:
श्री गणेश महोत्सव समिति के अध्यक्ष अनिल पाटिल ने बताया कि साप्ताहिक चलने वाले इस महोत्सव में 20 सितंबर तक रोजाना सुबह-शाम आरती, पूजन, प्रसाद वितरण एवं सांस्कृतिक-धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। दिनांक 20 सितंबर को भगवान गणेश जी की प्रतिमा विसर्जन की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

उपस्थित गणमान्य व्यक्ति:
आज की इस भव्य शोभायात्रा में उत्तर प्रदेश सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन के महानगर अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सुदेश अग्रवाल, महानगर महामंत्री राहुल रस्तोगी, आशीष रस्तोगी, विशाल रस्तोगी, राजीव अग्रवाल, अजय अग्रवाल के अलावा सर्राफा मंडल के दिनेश अग्रवाल, उमंग शंकर, राजेंद्र कश्यप, अमित राठौर, आकाश सक्सेना, निमित्त गोयल, राजेश अग्रवाल, सर्वेश अग्रवाल, मंदिर मेहरोत्रा, मुंडन शर्मा, अविनाश पाटील, सरजाराव पाटिल, प्रमोद पाटिल, विजय पाटिल, मंगेश कदम, संतोष मराठा, दिलीप मराठा, पांडुरंग मराठा, दत्त मराठा, राहुल मराठा, पप्पू मराठा, दशरथ मराठा, नाना साहब गाड़ी, गणेश जाधव, विशाल जाधव, हनुमंत दबड़े, पवन बाजपेई, गगन मेहरोत्रा, अरुण सिंह, करण शर्मा, राम अवतार, सर्वेश, निखिलेश मिश्रा, मनोज वर्मा, राजा रस्तोगी आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!