संघटक राजकीय महाविद्यालय भदपुरा में हुआ हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन

#Bareilly

BareillyLive. संघटक राजकीय महाविद्यालय भदपुरा में शनिवार को प्राचार्य डॉ. रुद्रमन सिंह और गृह विज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ. प्रगति सक्सेना के निर्देशन में हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. एमपी आर्या ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। प्राचार्य ने उनका स्वागत किया। महाविद्यालय में विद्यार्थियों के अनुरोध पर विधायक ने सोलर पैनल उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। डॉ. परमजीत कौर, डॉ, समरीन फातमा, डॉ. रितिका, डॉ. प्रीती गुप्ता, डॉ. शिशुपाल, डॉ. बृजेश, डॉ. बालकराम, शशि कपूर ओमेन्द्र आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!