The Voice of Bareilly since 2010

व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा, एकजुट होकर अधिकारों की लड़ें लड़ाई

बरेलीलाइव@bareillynews: व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा, एकजुट होकर अधिकारों की लड़ें लड़ाई

बरेली। संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि यदि प्रदेश का व्यापारी संगठित रहेगा तो उसकी किसी भी समस्या का समाधान होने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने व्यापारियों से 4 अक्टूबर को लखनऊ में आयोजित होने वाले प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।


आरएस ढाबा सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में युवा प्रदेश अध्यक्ष सुनील खत्री के नेतृत्व में घनश्याम दास गर्ग का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि व्यापारी प्रदेश सरकार के राजस्व का प्रमुख स्रोत है, इसलिए सरकार को व्यापारियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करना चाहिए।

उन्होंने व्यापारी दुर्घटना बीमा की राशि 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने, व्यापारियों के स्टॉक का सरकारी बीमा, पेंशन योजना लागू करने तथा आयुष्मान योजना का लाभ व्यापारियों को देने की मांग उठाई।

उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य व्यापारियों को उनकी ताकत का एहसास कराना है और किसी भी अधिकारी द्वारा उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में धीरेंद्र सिंह धीरू को युवा जिला अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई तथा 25 नए व्यापारियों को सदस्यता दिलाई गई।


इस अवसर पर सुनील खत्री, अवधेश राठौर, प्रदीप राठौर, सैयद मोहम्मद हैदर जाफरी, विजय सक्सेना, मोहित ठाकुर, गजेंद्र सिंह, धीरज सक्सेना, सुमित कुमार शर्मा, अमित सक्सेना, तुषार शर्मा, प्रवीण कुमार, रवि पाठक, फैयाज मेसी, बॉबी कुमार, जुल्फिकार, शाहिद, मनोज देवल, सुनील खंडेलवाल, जफर नकवी, मोहम्मद सामी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!