bareillylive@bareillynews:कांवड़ यात्रा को लेकर हाई लेवल समीक्षा, प्रमुख सचिव एस.पी. गोयल व DGP राजीव कृष्णा ने दिए सख्त निर्देश
बरेली। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को सर्किट हाउस में बरेली और मुरादाबाद मंडल की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख सचिव एस.पी. गोयल ने की, जबकि उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्णा भी इसमें शामिल हुए।
बैठक में अधिकारियों को कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही कांवड़ रूट पर पर्याप्त संख्या में शिविर, मेडिकल बूथ और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
प्रमुख सचिव ने यात्रा मार्ग पर बिजली, पेयजल और सड़कों की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
डीजीपी राजीव कृष्णा ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा गया कि यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात प्रबंधन पर विशेष सतर्कता बरती जाए, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।






Leave a Reply