Breaking News : बरेली के गांव में गिरा मकान का लिण्टर, 30 लोग दबे; हड़कम्प

bareilly news

बरेली। बहेड़ी क्षेत्र के क्योहड़िया गांव में गुरुवार सुबह एक मकान का लिंटर जैक लगाकर उठाया जा रहा था। इसी दौरान इसी बीच लिण्टर भरभराकर गिर गया। इस हादसे में अनेक मजदूरों समेत 30 लोग लिण्टर के मलबे में दब गए।

दुर्घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। चारों ओर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर कुछ ही देर में जिलेभर के अनेक वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य जारी है।

हताहतों के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है।

फोटो साभार : जागरण.कॉम

error: Content is protected !!