bareillylive:bareillynewsश्री हरि मंदिर मॉडल टाउन बरेली में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 200 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ
श्री हरि मंदिर सेवा ट्रस्ट समिति मॉडल टाऊन बरेली द्वारा विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी श्री हरि मंदिर धर्मार्थ चिकित्सालय में बरेली शहर के जाने माने वरिष्ठ चिकित्सको द्वारा वरिष्ठ दंत विशेषज्ञ डॉ पुनीत लुनियाल के सहयोग निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर आयोजित किया गया।
अध्यक्ष सुशील अरोड़ा ने दीप प्रवाजलित कर स्वास्थ्य शिविर की शुरुआत की।
मंदिर सेवा ट्रस्ट समिति के सचिव रवि छाबड़ा ने बताया हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन 19 जुलाई को चिकित्सालय प्रांगण में हुआ।
इस में जनरल फिजिशियन,कान,नाक,गला,आंखों,होम्योपैथी,
फिजियोथेरेपी, खून,शुगर, संबंधी,वा अन्य बहुत सारी जांचों के व्यवस्था थीं।
शिविर का आयोजन प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक हुआ।
रवि छाबड़ा ने बताया कि लगभग 200 से अधिक लोगों ने शिविर का लाभ लिया। मंदिर सेवा ट्रस्ट समिति द्वारा पूरे साल भर अस्पताल का संचालन कर लोगों को लाभ दिलाने का प्रयास किया जाता रहता है।
बहुत जल्द ही यहाँ पर अति आधुनिक चिकित्सा के उपकरण लगने वाले है।
श्री हरि मंदिर सेवा ट्रस्ट समिति बरेली ने एक कदम सेवा के साथ बढ़ते हुए शिविर में सभी सहभागियों का धन्यवाद किया।






Leave a Reply