Bareilly News: हमारे घर बुलडोजर चलाओगे तो हम खुद करेंगे अपनी हिफाजत- मौलाना तौकीर

#तौकीररज़ाखान, #बरेली, #taukeerrazakhan, #Bareilly,

बरेली @BareillyLive. इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने आज कहा है कि मदरसे ने कोई अपराध नहीं किया है जो बुलडोजर चला दिया गया। जिसने अपराध किया उसको सजा दी जानी चाहिए। मौलाना तौकीर दोपहर डेढ़ बजे अपने आवास से कारोलान स्थित आला हजरत मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए निकले थे।

इस दौरान मौलाना तौकीर रज़ा खान ने कहा कि अफसोस इस बात का है कि सुप्रीम कोर्ट संज्ञान नहीं ले रहा है। सुप्रीम कोर्ट के अधिकारों का हनन हो रहा है। पुलिस और बजरंगदल मिलकर इस देश को बदनाम कर देना चाहते हैं। हम इस बेईमानी को बर्दाश्त नहीं कर सकते।

हल्द्वानी में हुए बवाल को लेकर मौलाना तौकीर बोले-हमारे घर पर बुलडोजर चला दोगे तो क्या हम अंधे और बहरे बने बैठे रहेंगे। सुप्रीम कोर्ट अगर संज्ञान नहीं ले रहा है तो हम अपनी हिफाजत खुद करेंगे। कानून हमें अधिकार देता है कि अगर कोई हमारे ऊपर हमलावर हो रहा है तो हम उसे जान से मार दें। वहीं मौलाना ने प्रधानमंत्री का नाम लेते हुए उन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा हमने तय किया है कि शांतिपूर्वक तरीके से गिरफ्तारी देंगे।

error: Content is protected !!