आईएमए बरेली का चुनाव 10 सितम्बर को, 20 अगस्त से होंगे नामांकन

आईएमए बरेली का चुनाव 10 सितम्बर को, आईएमए बरेली, #आईएमए , #बरेली, #IMABareilly, #IMA,

बरेली @BareillyLive. इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) बरेली की आगामी कार्यकारिणी का चुनाव 10 सितम्बर को किया जाएगा। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया 20 अगस्त से शुरू हो जाएगी, जबकि मतदान 10 सितम्बर को किया जाएगा। यह जानकारी बरेली आईएमए इलेक्शन कमेटी के चेयरमैन डॉ. सत्येन्द्र सिंह ने दी।

डॉ. सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि इलेक्शन कमिटी की मीटिंग आज शुक्रवार को आईएमए कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में चेयरमैन डॉत्र सत्येन्द्र सिंह के साथ कमेटी के सदस्य डॉ राजेश अग्रवाल, डॉ मनोज अग्रवाल, डॉ विमल भारद्वाज और आईएमए बरेली अध्यक्ष डॉ विनोद पगरानी उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने आईएमके आगामी चुनाव को उत्सव बताते हुए निर्वाचन समरसता के साथ आगामी 10 सितंबर को विधिवत संपन्न कराने पर विस्तार से चर्चा की।

इस बात पर विशेष जोर रहा कि सीनियर सिटीजन सदस्यों की किस प्रकार भागीदारी बढ़ायी जाये। साथ ही उनको क्या विशिष्ट सुविधाएं दी जाएं जिससे कि वे उत्साह के साथ चुनाव में भाग लें सकें।

डॉ.सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि आईएमए बरेली कार्यकारिणी चुनाव के लिए आवेदन 20 अगस्त से 27 अगस्त तक किये जा सकेंगे। नामांकन वापसी 5 सितंबर को सायं 5 बजे तक की जा सकेगी। इसके बाद 10 सितम्बर को मतदान किया जाएगा।

error: Content is protected !!