आईटीबीपी में चल रहे हिन्दी पखवाड़े का समापन, प्रतियोगिताओं के विजेता पुरस्कृत

बरेली, आईटीबीपी, ITBP, Bareilly News,

बरेली। आईटीबीपी (ITBP) की तीसरी बटालियन में चल रहे हिन्दी पखवाड़े का समापन शनिवार को हो गया। समापन समारोह उप-कमान्डेण्ट कुलदीप सिंह गोसाईं की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। उन्होंने उपस्थित लोगों को अधिकाधिक कार्य हिन्दी में करने के लिए प्रोत्साहित किया।

हिन्दी पखवाड़ा के दौरान बटालियन में हिन्दी टंकण, सुलेख और निबन्ध प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इनमें आईटीबीपी के पदाधिकारियों एवं जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समापन अवसर पर इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं नकद पुरस्कार राशि देकर पुरस्कृत किया गया।

error: Content is protected !!