प्राचीन लक्ष्मीनारायण मंदिर में भव्य दीपोत्सव, भजन संध्या के बाद हुआ दीपदान

bareillylive@प्राचीन लक्ष्मीनारायण मंदिर में भव्य दीपोत्सव, भजन संध्या के बाद हुआ दीपदान

अखंड भारत गौरव ट्रस्ट के आयोजन में श्रद्धालुओं ने पांच-पांच दीपक जलाकर की महाआरती, हनुमान चालीसा पाठ से भक्तिमय हुआ वातावरण

बरेली@bareillylive:बरेली। दीपावली के पावन अवसर पर गली आला हजरत स्थित प्राचीन मंदिर लक्ष्मीनारायण में अखंड भारत गौरव ट्रस्ट की ओर से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर मंदिर परिसर को दीपों की रोशनी से जगमगा दिया।

ट्रस्ट के राष्ट्रीय महामंत्री लवलीन कपूर ने बताया कि दीपोत्सव का शुभारंभ भजन संध्या से हुआ। इसके बाद सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और भगवान की आरती हुई। धार्मिक आयोजनों के पश्चात भव्य दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान प्रत्येक श्रद्धालु अपने घर से पांच दीपक लेकर मंदिर पहुंचा और मंदिर परिसर में उन्हें प्रज्वलित किया। सैकड़ों दीपों की रोशनी से प्राचीन मंदिर का वातावरण भक्तिमय और आलोकित हो उठा। इसके बाद सामूहिक महाआरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

आयोजकों ने कहा कि दीपोत्सव जैसे धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और सामाजिक एकता को मजबूत करने का माध्यम हैं। ऐसे कार्यक्रमों से नई पीढ़ी को अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के संस्थापक अनिल मुनि, राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश सक्सेना, संरक्षक सुरेंद्र लाला, रमेश अग्रवाल एडवोकेट, मुकेश कपूर सहित महानगर टीम के संजीव अग्रवाल, प्रदीप रस्तोगी, गिरीश श्रीवास्तव, दीपांशु रस्तोगी आदि की सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!