Bareilly News : झोलाछाप के इलाज से प्रसूता की मौत, गुस्साये परिजन का हंगामा, पुलिस को घेरा

आंवला, Bareilly News, Bareilly, इलाज के दौरान एक प्रसूता की मौत ,

आंवला (Bareilly)। आंवला क्षेत्र के ग्राम हरदासपुर में झोलाछाप के इलाज के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। दे,ाते ही देखते भीड़ एकत्र हो गयी और नौबत डॉक्टरों से मारपीट की आ गई। डॉक्टरों ने पुलिस को बुलाया तो लोगों ने पुलिस का घेराव कर डाला। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी गयी।

आंवला के हरदासपुर निवासी नसीर की पत्नी गुलशन की एक दिन पहले घर में डिलीवरी हुई थी। प्रसूता की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे गांव में खुले एक नए क्लीनिक में उपचार के लिए भर्ती करा दिया। आरोप है कि झोलाछाप ने मोटी रकम लेने के चक्कर में महिला को खून चढ़ाया, इसी दौरान उसकी मौत हो गई।

आंवला तहसील क्षेत्र में बीते कुछ महीनों में इस तरह की यह तीसरी मौत है। कुछ दिन पूर्व भी आंवला में एक प्रसूता की खून चढ़ाते समय मौत हो गई थी। शिकायत पर क्लीनिक सीज कर दिया गया था। बताया जाता है कि उन्हीं आरोपितों ने हरदासपुर में दूसरे नाम से नर्सिंग होम खोलकर धंधा शुरू कर दिया।

इसकी जानकारी होने पर परिजनों व ग्रामीणों में गुस्सा फूट पड़ा। इस पर आरोपित ने समझौता करना चाहा तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी पर पुलिस पहुंची किसी तरह भीड़ से झोलाछाप को बचाया। इस दौरान भीड़ ने पुलिस की जीप घेर ली और जमकर विरोध किया।

error: Content is protected !!