The Voice of Bareilly since 2010

वर्षों से बदहाल मुंडिया जागीर अस्पताल रोड का हुआ निर्माण, नगरवासियों को मिली राहत

वर्षों से बदहाल मुंडिया जागीर अस्पताल रोड

bareillylive@bareillynews:देवरनियां। नगर पंचायत देवरनियां में लगातार कराए जा रहे विकास कार्यों की कड़ी में एक और महत्वपूर्ण काम जुड़ गया है। वर्षों से बदहाल पड़े मुंडिया जागीर चौराहे से सरकारी अस्पताल तक जाने वाले मार्ग का निर्माण शुरू होने से नगरवासियों ने राहत की सांस ली है। सड़क की खराब हालत के कारण लंबे समय से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

नगर पंचायत देवरनियां के चेयरमैन मोहम्मद कलीम अंसारी ने सड़क की समस्या को गंभीरता से लेते हुए निर्माण कार्य शुरू कराया है। बताया गया कि देवरनियां-मुंडिया जागीर मार्ग भी करीब दो दशक से अधिक समय से बदहाल स्थिति में था। इसके अलावा नगर क्षेत्र में कई अन्य विकास कार्य भी कराए जा रहे हैं।

बरसात में जलभराव से मिलेगी राहत

मुंडिया जागीर चौराहे से सरकारी अस्पताल तक जाने वाले मार्ग की स्थिति लंबे समय से खराब थी। बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद लोगों को इस समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

चेयरमैन मोहम्मद कलीम अंसारी स्वयं निर्माण कार्य की निगरानी कर रहे हैं और सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने संबंधित लोगों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

नगरवासियों ने जताया आभार

सड़क निर्माण शुरू होने पर नगरवासियों ने खुशी जताई। लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की हालत खराब होने के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही थी। निर्माण कार्य शुरू होने से आवागमन सुगम होने के साथ ही बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

नगरवासियों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए चेयरमैन मोहम्मद कलीम अंसारी का आभार जताया।

फोटो कैप्शन: निर्माण कार्य का निरीक्षण करते चेयरमैन मोहम्मद कलीम अंसारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!