The Voice of Bareilly since 2010

विशेष बच्चों की गीत-संगीत प्रस्तुति ने जीता सभी का दिल, वात्सल्य सेवा संस्थान को मिला 11 हजार रुपये का सहयोग


bareillylive:bareillynews:विशेष बच्चों की गीत-संगीत प्रस्तुति ने जीता सभी का दिल, वात्सल्य सेवा संस्थान को मिला 11 हजार रुपये का सहयोग


मानव सेवा क्लब ने किया आर्थिक सहयोग, बच्चों को फल, मिठाई और उपहार वितरित किए गए


बरेली। स्टेडियम रोड स्थित रेजीडेंसी गार्डन के वात्सल्य सेवा संस्थान में गुरुवार को विशेष (दिव्यांग एवं मंदबुद्धि) बच्चों के लिए गीत-संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों और ईश्वर की प्रार्थनाओं से उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मधु वर्मा ने मां शारदे की वंदना से किया, जबकि अरुणा सिन्हा ने बच्चों से प्रार्थना कराई। संस्थान के अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा ने गीत-संगीत प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को माल्यार्पण कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर मुकेश सक्सेना और प्रकाश चंद्र ने भी गीत प्रस्तुत कर बच्चों में उत्साह का संचार किया। मानव सेवा क्लब की ओर से वात्सल्य सेवा संस्थान को 11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

कार्यक्रम में राजेश सक्सेना, सुरेश बाबू मिश्रा, इं. के.बी. अग्रवाल, गंगाराम पाल, सुनील कुमार शर्मा, इं. ए.एल. गुप्ता, अनिल सक्सेना, जितेंद्र सक्सेना, कल्पना सक्सेना, इंद्र देव त्रिवेदी, राम कुमार भारद्वाज, मंजू लता और बिपिन गर्ग का विशेष सहयोग रहा।

अंत में बच्चों को फल, मिठाई एवं उनकी पसंद की अन्य सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम के समापन पर वात्सल्य सेवा संस्थान की निदेशक चेतना सक्सेना ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!