The Voice of Bareilly since 2010

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिवस सेवा दिवस के रूप में मनाया, अनाथालय में बच्चों को बांटा फलाहार

बच्चों ने वैदिक मंत्रोच्चार कर प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए की प्रार्थना

बच्चों ने वैदिक मंत्रोच्चार कर प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए की प्रार्थना

बरेली@bareillylive:बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने दि कमेटी आर्य समाज अनाथालय में सेवा दिवस मनाया। इस दौरान उन्होंने अनाथालय के बच्चों को फलाहार वितरित किया। बच्चों ने वैदिक मंत्रोच्चार कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्र प्रथम और अंत्योदय की भावना पर आधारित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के साथ सार्वजनिक जीवन में राष्ट्र निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होना इस बात का प्रमाण है कि उन्होंने निष्काम कर्मयोगी के रूप में देश के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के करोड़ों वंचित और शोषित लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सार्थक प्रयास किए हैं। इन प्रयासों की गूंज वैश्विक पटल पर भी दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत निरंतर जनसेवा के कार्य किए जाएंगे और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रयास जारी रहेंगे।

कार्यक्रम के अंत में आचार्य ओंकार ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पुष्पेंदु शर्मा, अरुण कश्यप, अमरीश कठेरिया, सोनू कालरा, सुनील अग्रवाल, आचार्य सम्राट, आचार्य उज्ज्वल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!