Internation Yoga Day #बरेलीः पुलिस लाइन में एडीजी समेत पुलिस अधिकारियों और जवानों ने किया योग

International Yoga Day, #Bareilly, #बरेली, पुलिस लाइन, #योगाभ्यास, #yoga,

बरेली @BareillyLive. अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिजर्व आज 21 जून को पुलिस लाइन परिसर स्थित परेड ग्राउंड में योग शिविर कार्यशाला का आयोजन किया गया। यहां अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन, बरेली, पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली, पुलिस अधीक्षक उत्तरी बरेली, पुलिस अधीक्षक अपराध जनपद बरेली, क्षेत्राधिकारी नवाबगंज, क्षेत्राधिकारी परिवीक्षाधीन एवं अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया।

International Yoga Day, #Bareilly, #बरेली, पुलिस लाइन, #योगाभ्यास, #yoga,

योग शिविर के दौरान योग प्रशिक्षक द्वारा उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को योगाभ्यास कराकर मानव जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने के लिए नियमित रुप से योग करने हेतु प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त जनपदीय पुलिस के समस्त थानों, कार्यालयों पर भी योगाभ्यास किया गया।

error: Content is protected !!