बरेली में तेज आंधी से दोपहर में छाया अंधेरा, पीलीभीत में भी बरसे बादल-गिरे ओले

bareilly news

BareillyLive. बरेली। बरेली मण्डल में एक मौसम ने फिर अपना मिजाज बदला है। शनिवार रात से ही छाये बादल रविवार को जमकर बरसे और ओले भी गिरे। बरेली में भरी दोपहर में ही सूरज को काले बादलों ने छिपाकर दिन को रात बना दिया। दोपहर को आयी तेज आंधी ने रात जैसे अंधेरे में बिजली का फ्यूज उड़ा दिया।

वहीं पीलीभीत में सुबह तेज बारिश के साथ ही ओले भी गिरे तो शाहजहांपुर में हल्की बारिश हुई है। इस आंधी बारिश से खेतों में पड़ी फसल के साथ ही आम की फसल को भी खासा नुकसान हुआ है।

खेतों में खड़ा है किसानों का गेहूं

बता दें कि खेतों में गेहूं की कटाई अंतिम चरण में है। अनेक किसानों का गेहूं अभी खेतों में खड़ा है। इतना ही नहीं अनेक खेतों में कटाई के बाद भूसा बनाने का कार्य किया जा रहा है। बरसात से नरई भीग जाने से भूसा बनाने में काफी इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि इस बरसात से गन्ने और सब्जियों की फसल को फायदा पहुंचा है। पीलीभीत-पूरनपुर समेत अनेक गांवों में ओलावृष्टि से मौसम ठंडा हो गया।

बता दें कि कल मौसम विभाग में ने अगले 36 घण्टे उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज आंधी-बारिश और ओले गिरने की संभावना जतायी थी। साथ किसानों को अपनी कटी हुई फसल को खेतों से हटाने लेने की सलाह दी थी।

error: Content is protected !!