बरेली@bareillylive:गोरखपुर। आगामी त्योहारों को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए छपरा–आनंद विहार टर्मिनल वाया गोरखपुर साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 05085/05086 नंबर की यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 8 फेरों में संचालित होगी।
05085 छपरा–आनंद विहार टर्मिनल विशेष ट्रेन 6 अक्टूबर से 24 नवंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। यह ट्रेन छपरा से दोपहर 1:05 बजे रवाना होकर मशरख, दिघवा दुबौली, थावे, पडरौना, रामकोला, कप्तानगंज होते हुए गोरखपुर शाम 7:20 बजे पहुंचेगी। इसके बाद खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली सुबह 4:10 बजे, मुरादाबाद और गाजियाबाद होते हुए आनंद विहार टर्मिनल सुबह 9:40 बजे पहुंचेगी।
वापसी में 05086 आनंद विहार टर्मिनल–छपरा विशेष ट्रेन 7 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 10:50 बजे रवाना होकर गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली दोपहर 3:40 बजे, शाहजहांपुर, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद होते हुए गोरखपुर रात 12:35 बजे पहुंचेगी। इसके बाद कप्तानगंज, रामकोला, पडरौना, थावे, दिघवा दुबौली और मशरख होते हुए छपरा सुबह 7:00 बजे पहुंचेगी।
22 कोच की होगी ट्रेन
इस विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 1 जनरेटर सह लगेज यान, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 5 शयनयान, 2 वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी, 6 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 1 वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी तथा 1 एलएसएलआरडी कोच शामिल है।
रेल प्रशासन के इस निर्णय से गोरखपुर, बरेली, मुरादाबाद समेत मार्ग के अन्य स्टेशनों से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को त्योहारों के दौरान अतिरिक्त आवागमन सुविधा मिलने की उम्मीद है।






Leave a Reply