The Voice of Bareilly since 2010

बार-बार मिल रही बम धमकियां, पुराने पासपोर्ट कार्यालय की सुरक्षा पर उठे सवाल

bareillynres:bareillylive:बार-बार मिल रही बम धमकियां, पुराने पासपोर्ट कार्यालय की सुरक्षा पर उठे सवाल

बरेली। प्रियदर्शनी नगर स्थित पुराने पासपोर्ट कार्यालय को गुरुवार को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। कार्यालय के आधिकारिक ईमेल पर धमकी भरा संदेश प्राप्त होने के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया।


सूचना मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। सुरक्षा एजेंसियों ने कार्यालय की छत, सभी कमरों और आसपास के पूरे परिसर की गहन तलाशी ली।

कई घंटे तक चले सर्च अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। जांच पूरी होने के बाद अधिकारियों ने कार्यालय परिसर को सुरक्षित घोषित किया और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।


पुलिस ने एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की। अधिकारियों के अनुसार यह पहली बार नहीं है जब पुराने पासपोर्ट कार्यालय को इस तरह की धमकी मिली हो। इससे पहले भी कई बार ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं।


मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर टीम ने जांच शुरू कर दी है। धमकी भरा ईमेल भेजने वाले की पहचान के लिए ईमेल के स्रोत और आईपी एड्रेस का पता लगाया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषी की पहचान होने पर उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!