bareillylive:bareillynews:रोटरी क्लब बरेली मेट्रो ने 42 मरीजों को नि:शुल्क चिकित्सा एवं दवाएं वितरित कीं
बरेली। रोटरी क्लब बरेली मेट्रो की ओर से शनिवार बाजार स्थित अम्बे माता मंदिर रोड पर एक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
सुबह 8 बजे से शुरू हुए इस शिविर में 42 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श भी दिया।
शिविर में रोटेरियन डॉ. राजेश गुप्ता ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन अनिल मेहरोत्रा, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन प्रदीप शर्मा, पूर्व अध्यक्ष एवं सचिव रोटेरियन सुनीत मूना, रोटेरियन राकेश गुप्ता, रोटेरियन सुरेंद्र अग्रवाल, रोटेरियन हरीश छाबड़ा, रोटेरियन प्रेम नारायण केसरीवानी, गोवर्धन यादव, अनुज जैसवाल और सुनीत कंपाउंडर सहित अन्य सदस्यों ने मरीजों के पर्चे बनवाने, दवा वितरण और व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
क्लब के सचिव रोटेरियन सुनीत मूना ने बताया कि रोटरी क्लब बरेली मेट्रो वर्ष 2002 से लगातार नि:शुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि यह इस वर्ष का पहला स्वास्थ्य शिविर था
जिसमें मरीजों को बुखार, खांसी, जुकाम, आंख, कान और त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए नि:शुल्क जांच एवं उपचार उपलब्ध कराया गया। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार नियमित स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर जरूरतमंद लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकें।






Leave a Reply