Good News: मैथ्स ओलंपियाड में बरेली की सात्विका अंतराष्ट्रीय लेवल पर पाँचवे स्थान पर

बरेली। कक्षा 5 की छात्रा सात्विका कुकरेती ने आईएफएसओ (IFSO) के मैथ्स ओलंपियाड में अंतरराष्ट्रीय लेवल पर पाँचवां स्थान प्राप्त किया है। इससे पहले फर्स्ट लेवल में सात्विका सेकेण्ड टॉपर रह चुकी हैं। सात्विका एसआर इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा हैं। यह जानकारी विद्यालय प्रबंधन ने दी।

बताया कि स्कूल में पाँचवी की छात्रा सात्विका ने आईएफएसओ की ओर से आयोजित मैथ्स ओलंपियाड में हिस्सा लिया था। इसमें अंतरराष्ट्रीय लेवल पर पाँचवां स्थान हासिल करके सात्विका ने स्कूल का नाम रोशन किया है।

इसके लिए सात्विका को एक्सीलेंस सर्टिफिकेट और मेडल प्रदान किया जाएगा। इस उपलब्धि पर स्कूल की एमडी रूमा गोयल और डायरेक्टर डॉ. आरके शर्मा ने शुभकामनाएं दी हैं।

error: Content is protected !!