विश्व बालिका दिवस पर झुग्गियों में रहने वाली महिलाओं को बांटे सैनेट्री नैपकिन

विश्व बालिका दिवस ,झुग्गियों में रहने वाली महिलाओं को बांटे सैनेट्री नैपकिन, sanitary napkin distribution,

बरेली। विश्व बालिका दिवस यानि वर्ल्ड चाइल्ड डे के अवसर पर शहर की बेटियों ने झुग्गियों में रहने वाली महिलाओं को सैनेट्री नैपकिन बांटे। इन लोगों ने महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। होप्स एण्ड ड्रीम्स संस्था की 16 सदस्याओं ने करीब 135 पैकेट सैनेट्री पैड बांटे।

16 युवा महिलाओं की ये टीम आर्य समाज अनाथालय पहुंची। वहां प्रबंधिका के माध्यम से लड़कियों को पैड उपलब्ध कराये। फिर डेलापीर और कुदेशिया क्षेत्र में झुग्गियों में रहने वाली महिलाओं को जागरूक किया। साथ ही उन्हें सैनेट्री नैपकिन के पैकेट वितरित किये।

error: Content is protected !!