The Voice of Bareilly since 2010

मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के तहत 28 लाभार्थियों का चयन

bareillylive@bareillynews:मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के तहत 28 लाभार्थियों का चयन

बरेली। नन्दबाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पात्र आवेदकों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया गया।

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पारदर्शी प्रक्रिया के तहत कुल 28 लाभार्थियों का चयन किया गया।


जनपद बरेली के लिए निर्धारित 28 लाभार्थियों के लक्ष्य के सापेक्ष 116 पात्र आवेदकों में से ई-लॉटरी कराई गई। इनमें 51 महिला एवं 65 पुरुष आवेदक शामिल थे।

लॉटरी के माध्यम से 14 महिला और 14 पुरुष लाभार्थियों का चयन किया गया। वहीं 37 महिला और 51 पुरुष आवेदकों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया।


ई-लॉटरी नन्दबाबा दुग्ध मिशन पोर्टल के माध्यम से मुख्य कोषाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला समन्वयक नन्दबाबा दुग्ध मिशन तथा समिति के सदस्यों और लाभार्थियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में दुग्धशाला विकास विभाग का समस्त स्टाफ भी मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!