bareillylive@bareillynews:मुंशी प्रेमचंद जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य संध्या का आयोजन, साहित्यकारों ने किया युगपुरुष का स्मरण
बरेली। संस्कार भारती, बरेली महानगर (ब्रज प्रांत) के तत्वावधान में कहानी सम्राट मुंशी प्रेमचंद की 146वीं जयंती पर ब्रज लोक कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में विचार गोष्ठी एवं काव्य संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन साहित्य प्रमुख डॉ. अखिलेश कुमार गुप्ता ने किया।
अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार आचार्य देवेंद्र देव ने की, जबकि मुख्य अतिथि कला भूषण डॉ. राजेंद्र सिंह पुंडीर रहे। विशिष्ट अतिथियों में अशोक वैश्य, रणधीर प्रसाद गौड़ धीर एवं साहित्यकार हिमांशु श्रोत्रिय निष्पक्ष उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता के रूप में विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव ओम शर्मा ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन कवि रोहित राकेश ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मुंशी प्रेमचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। आचार्य देवेंद्र देव ने संस्कार भारती का ध्येय गीत प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि डॉ. राजेंद्र सिंह पुंडीर ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद का साहित्य भारतीय समाज की आत्मा का सजीव दस्तावेज है, जो आज भी सामाजिक समरसता और मानवीय मूल्यों की प्रेरणा देता है।
मुख्य वक्ता शिव ओम शर्मा ने कहा कि प्रेमचंद ने साहित्य को जनमानस से जोड़कर समाज की वास्तविक समस्याओं को स्वर दिया। आचार्य देवेंद्र देव ने कहा कि प्रेमचंद का साहित्य केवल पढ़ने के लिए नहीं, बल्कि जीवन में उतारने योग्य है। महानगर अध्यक्ष उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट ने प्रेमचंद के साहित्य को सामाजिक चेतना का आधार बताया, जबकि महामंत्री अशोक उप्रेती ने भारतीय संस्कृति और साहित्य के संरक्षण में संस्कार भारती की भूमिका पर प्रकाश डाला।
डॉ. अखिलेश कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रेमचंद का साहित्य समाज को जोड़ने और सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में आयोजित काव्य संध्या में कवियों ने अपनी रचनाओं का प्रभावशाली पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर डी. प्रसाद उर्फ पप्पू वर्मा, शुभाशीष जोशी, अनिल मिश्रा, भूपेंद्र नाथ वर्मा, दीपक मुखर्जी दीप, पी.के. दीवाना, उमेश अद्भुत, हरदयाल, आर.सी. पांडेय, डी.सी. शर्मा, अजीत सक्सेना, सुधीर मोहन, मीरा मोहन, राम कुमार कोली, डॉ. राजेश शर्मा ककरेली, कमलकांत श्रीवास्तव, राज शुक्ल गजल राज, रवि प्रकाश शर्मा, राजकुमार अग्रवाल राज, रतन गुप्ता, अक्षय बिसारिया एवं रीतेश साहनी सहित बड़ी संख्या में साहित्यकार, शिक्षाविद, कलाकार और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।





Leave a Reply