The Voice of Bareilly since 2010

सेवा ज्वालापुर में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने किया भूमि पूजन

विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने किया भूमि पूजन

बरेली@bareillylive:मीरगंज (बरेली)। मीरगंज तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेवा ज्वालापुर में त्वरित विकास योजना के अंतर्गत प्रस्तावित नई सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से भूमि पूजन कर सड़क निर्माण की नींव रखी।

नई सड़क के निर्माण से क्षेत्र में लंबे समय से आवागमन की समस्या का सामना कर रहे ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है। सड़क बनने के बाद ग्रामीणों के आवागमन को सुगमता मिलेगी। साथ ही, क्षेत्र में स्थानीय गतिविधियों और व्यापारिक आवागमन को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।

भूमि पूजन कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष श्री कैलाश शर्मा, मंडल अध्यक्ष श्री अनुरोध सिंह, ग्राम प्रधान डॉ. प्यारेलाल वर्मा, श्री सोमपाल वर्मा, डॉ. चमन सिंह, श्री अमित सिंह और श्री सत्यपाल यदुवंशी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताई। ग्रामीणों ने क्षेत्र में विकास कार्य शुरू कराने के लिए विधायक डॉ. डीसी वर्मा और शासन का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!