bareillylive:bareillynews:एजाज नगर गोटिया में सपा महिला सभा की पीडीए महिला पंचायत, महिलाओं ने अखिलेश सरकार के कार्यों को दिए 10 में 10 अंक
बरेली। समाजवादी पार्टी महिला सभा की महानगर अध्यक्ष सरताज गजल अंसारी के नेतृत्व में पुराना शहर स्थित एजाज नगर गोटिया में पीडीए महिला पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं की सुरक्षा तथा सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर चर्चा की।
पंचायत के दौरान महिलाओं से वर्तमान भाजपा सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार के कार्यों को अंक देने के लिए कहा गया। इस पर उपस्थित महिलाओं ने अखिलेश यादव सरकार के कार्यों को 10 में 10 अंक दिए, जबकि भाजपा सरकार के संबंध में महिलाओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और जनसमस्याओं के कारण उनकी नजर में इस सरकार का स्कोर शून्य है।
महिला सभा की महानगर अध्यक्ष सरताज गजल अंसारी ने कहा, “समाजवादी पार्टी की सरकार ने महिलाओं के सम्मान, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए थे। आज महंगाई ने आम परिवार का बजट बिगाड़ दिया है और महिलाओं के सामने रोजमर्रा का घर चलाना बड़ी चुनौती बन गया है।
पीडीए की एकजुटता ही प्रदेश में सामाजिक न्याय और विकास का रास्ता प्रशस्त करेगी। महिलाएं अब बदलाव का मन बना चुकी हैं और आने वाले समय में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगी।
महिला सभा की महानगर महासचिव ने कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पीडीए महिला पंचायतों के माध्यम से समाजवादी पार्टी की नीतियों और सामाजिक न्याय के संदेश को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।
इस अवसर पर शबनम, रेशमा, सोनी, रूबी, सर्वेश देवी, सितारा देवी, रेनू पटेल, शीला कश्यप, महक चौहान, अर्चना राठौड़, शबाना, शिवा, शाहीन, समीम, रानी, इकरा, शादाब, नेहा, निदा, रौशनी, रिंकू यादव और भारती सरला सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।






Leave a Reply