bareillylive@bareillynews:हिंदू जागरण मंच एवं स्वाभिमान सभा की बैठक में शिक्षा, रोजगार और दहेज प्रथा जैसे मुद्दों पर हुई चर्चा
रिठौरा। नगर के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में सोमवार को हिंदू जागरण मंच एवं स्वाभिमान सभा की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अरुण कुमार फौजी ने क्षेत्र में बढ़ रही अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और उनके खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया।
बैठक में शिक्षा, दहेज प्रथा, हर हाथ को काम उपलब्ध कराने और समाज के लोगों को रोजगार से जोड़ने जैसे विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज में जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अरुण कुमार फौजी के अलावा उपाध्यक्ष हरिपाल सिंह, सर्वेश सैनी, वीरेंद्र ठाकुर और नगर अध्यक्ष सुरेंद्र पाल गंगवार ने विचार रखे। उन्होंने उपस्थित लोगों को सनातन धर्म की रक्षा और सामाजिक हित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया।
51 नए सदस्यों ने ली सदस्यता
बैठक के दौरान 51 नए सदस्यों को हिंदू जागरण मंच की सदस्यता दिलाई गई। नए सदस्यों को संगठन की रीति-नीति से अवगत कराया गया और सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सक्रिय रहने की शपथ दिलाई गई।
इससे पहले प्राचीन शिव मंदिर के महंत तुलसी दास महाराज ने सभी आगंतुकों का रामनामी पटका पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान मंदिर परिसर में लगे ‘जय श्री राम’ के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया।
बैठक में मोनू गुप्ता, पंडित अरविंद पाण्डेय, लेखराज कश्यप, इंद्रपाल सक्सेना, रामदास, तेजपाल सक्सेना, राजू यादव, आकाश भास्कर, रामौतार, पप्पू भास्कर, सुनील भास्कर, पुत्तू लाल, पूर्व प्रधान चंद्रपाल पटेल, अनिल पटेल, राजेश कुमार कश्यप, प्रदीप कुमार, बेंचे लाल, ओमप्रकाश उर्फ धमाका, राकेश सक्सेना, चंद्रपाल कश्यप, प्रदीप राठौर और रामसिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।






Leave a Reply