एग्रीप्रेन्योरशिप ओरियंटेशन प्रोग्राम : बेस्ट आईडिया देने वाले को मिलेगी हर महीने 10 हजार की स्कॉलरशिप

एग्रीप्रेन्योरशिप ओरियंटेशन प्रोग्राम, बरेली, भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान ,IVRI,

बरेली। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) पशु विज्ञान के क्षेत्र में इन्नोवेटर्स को स्टार्टअप करने का अवसर दे रहा है। इसके लिए जल्द ही एग्रीप्रेन्योरशिप ओरिएण्टेशन प्रोग्राम ‘नवोदया 2020’ की शुरुआत की जाएगी। आईवीआरआई ने 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन का मौका दिया है।

स्टार्टअप को लेकर जिन छात्रों व किसानों का आईडिया बेस्ट होगा, उन्हें 2 महीने की ट्रेनिंग मिलेगी। साथ ही हर महीने ₹10 हजार स्कॉलरशिप की सुविधा भी दी जाएगी। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना स्कीम (आरकेवीवाई) के प्रधान अनुवेषक डॉक्टर आरपी सिंह ने बताया कि पशु विज्ञान के क्षेत्र में जो भी स्टार्टअप शुरू करना चाहता है, वह आवेदन कर सकता है।

चयनित अभ्यर्थियों को 2 महीने की आवासीय ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसमें एक्सपर्ट टेक्निकल और बिज़नेस ट्रेनिंग देंगे। ट्रेनिंग के बाद फिर फाइनल अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इन अभ्यर्थियों को स्टार्टअप के लिए ₹5 लाख की फंडिंग की सुविधा दी जाएगी। बता दें कि केंद्र सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के लिए स्टार्टअप को काफी प्रमोट किया है।

error: Content is protected !!