The Voice of Bareilly since 2010

ICSI बरेली चैप्टर के शिक्षक सम्मेलन में केशलता इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य व उपप्रधानाचार्य सहित शिक्षक सम्मानित

bareillylive@ICSI बरेली चैप्टर के शिक्षक सम्मेलन में केशलता इंटरनेशनल स्कूल

Bareillylive @ बरेली :भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) बरेली चैप्टर द्वारा शिक्षकों के समर्पण, परिश्रम एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से बुधवार, 30 सितंबर 2026 को शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम गुलशन कैफे एंड लाउंज, अजन्ता स्वीट्स, संजय नगर, बरेली में आयोजित हुआ।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बरेली कैंट विधायक संजीव अग्रवाल उपस्थित रहे। उनके साथ ICSI बरेली चैप्टर की अध्यक्षा श्रीमती नेहा अरोड़ा ने शिक्षा जगत में विशिष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर केशलता इंटरनेशनल स्कूल, बीसलपुर रोड, बरेली के प्रधानाचार्य श्री ममतेश माहेश्वरी तथा उपप्रधानाचार्या एवं लेखिका डॉ. निशा शर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के परिश्रमी शिक्षकों मनीषा माहेश्वरी, अंशुल खंडेलवाल, अनुज देव, सुमित शर्मा, भावना तिरखा, रूबी, रुचि शर्मा एवं शिवानी शर्मा को भी इस सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया गया।

सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पढ़ाने वाले नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण, संस्कार एवं राष्ट्र निर्माण के वास्तुकार होते हैं। उनकी मेहनत, निष्ठा और समर्पण समाज एवं देश के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ICSI बरेली चैप्टर द्वारा आयोजित इस सम्मेलन का उद्देश्य शिक्षकों के योगदान को सार्वजनिक रूप से सराहना देना तथा उन्हें प्रेरणा देना रहा।

इस अवसर पर केशलता इंटरनेशनल स्कूल की निदेशिका डॉ. लता अग्रवाल ने प्रधानाचार्य श्री ममतेश माहेश्वरी, उपप्रधानाचार्या डॉ. निशा शर्मा एवं सम्मानित सभी शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी।

उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के भविष्य के निर्माता हैं और उनके योगदान का सम्मान पूरे शिक्षा जगत के लिए गर्व का विषय तथा प्रेरणादायी है।
विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी श्री सुधांशु शर्मा ने सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि सभी अपने-अपने क्षेत्र में इसी प्रकार लगन, निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ते रहें। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विद्यालय के शिक्षक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं उच्च संस्कारों की ओर प्रेरित करते रहेंगे।

कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित शिक्षकों को शुभकामनाएँ दी गईं तथा केशलता इंटरनेशनल स्कूल परिवार ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!